फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बेरोजगारी, अपराध में हरियाणा बना नंबर वन : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Mon, 25 Sep 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार आज हर मोर्चा पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में निरंतर अपराध बढ़ रहा है। पानीपत के मतलौडा में हुई घटना ने प्रदेश को शर्मशार किया है। आज बेरोजगारी, अपराध में हरियाणा नंबर वन पर पहुंच गया है। प्रदेश में जब कांग्रेस का राज था तो रोजगार, विकास के हरियाणा नंबर वन पर था। सत्ता में आने से पहले जेजेपी बीजेपी को जमुना पार करने की बात कर रही थी।
विज्ञापन

मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ बहुमत देते हुए भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहा लेकिन जेजेपी ने उसके साथ मिलकर सत्ता सुख भोगने के लिए गठबंधन की सरकार बनाई। आज आम मतदाता तो छोड़ों दोनों गठबंधन के कार्यकर्ता तक परेशान है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा बड़ौदा गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि जींद हरियाणा का दिल है। जींद में कांग्रेस निरंतर मजबूत रही है। इस बार कांग्रेस जींद की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेंगी। प्रदेश के मतदाता भाजपा, जेजेपी को इस बार जमुना पार करने का काम करेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी जननी उचाना हलके के गांव डूमरखा से है। यहां के लोगों से उनका राजनीति नहीं बल्कि दिल का रिश्ता है। कभी भी किलोई, उचाना में कोई फर्क नहीं समझा है। जब भी उचाना हलके से कोई आता है तो उनकी कोशिश रही कि उसका काम जल्दी से जल्दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें