फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज दिल्ली की तरफ ट्रैक्टरों के मुंह करके खड़ा करेंगे किसान

Sun, 25 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी19: उचाना में सर्विस रोड पर चल रहे धरने पर पहुंचे किसान नेता, ग्रामीण।
विज्ञापन
उचाना। उपमंडल कार्यालय के सर्विस रोड पर संयुक्त किसान, मजदूर मोर्चा उचाना की अगुवाई में किसानों के समर्थन में धरना दिया जा रहा है। 26 फरवरी को एसकेएम के आह्वान पर नेशनल हाईवे पर एक लाइन बनाकर ट्रैक्टरों के मुंह दिल्ली की तरफ करके खड़ा करने की रणनीति तय की गई है।
विज्ञापन


धरना संयोजक आजाद पालवां ने बताया कि 26 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली की तरफ मुंह करके ट्रैक्टरों को खड़ा किया जाएगा। वर्ल्ड ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन से खेती, किसानों को बाहर करने की मांग को लेकर पुतला भी फूंका जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर पर ट्रैक्टर खड़े करके सरकार को चेताना चाहते हैं कि दिल्ली किसानों से दूर नहीं है। एसकेएम की एक कॉल पर किसान दिल्ली की तरफ कूच करने से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों के इस आंदोलन को सरकार कमजोर न समझे। 14 मार्च की दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली भी आयोजित होगी। नेशनल हाईवे पर जो-जो गांव हैं वहां के किसान हाईवे पर दिल्ली की तरफ एक लाइन बनाकर अपने ट्रैक्टरों को खड़ा करने का काम करेंगे, जो गांव नेशनल हाईवे के पासपास हैं उन गांवों के किसान ट्रैक्टर लेकर नेशनल हाईवे पर पहुंचे। दातासिंहवाला बॉर्डर से लेकर टिकरी बॉर्डर तक एक लाइन बनाकर ट्रैक्टरों के मुंह दिल्ली की तरफ किसान करेंगे।

25जेएनडी19: उचाना में सर्विस रोड पर चल रहे धरने पर पहुंचे किसान नेता, ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें