फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
18जेएनडी17-सुरबरा गांव में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
उचाना। सुरबरा गांव में सिंदूर ऑपरेशन के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राजकीय स्कूल से शुरू होकर शहीद जवान परवान सिंह बिमड़ा के शहीदी स्मारक स्थल पर संपन्न हुई। इसमें भाजपा उचाना मंडलध्यक्ष सतीश जांगड़ा, महामंत्री रमेश राणा, महामंत्री रमेश अत्री शामिल हुए। इस दौरान जय जवान जय किसान एवं भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे से लगाए। सतीश जांगड़ा ने कहा कि देश की सीमा पर जवानों ने शहादत दी, उनको नमन करते हैं। पाकिस्तान में घुसकर उग्रवादियों के ठिकानों को ध्वस्त करने वाले हमारे वीर सैनिकों पर हमें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें