08जेएनडी18-सीआरएसयू में आयोजित लेक्चर में मौजूद बच्चे और स्टाफ। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में योग विज्ञान विभाग में सोमवार को यूजीसी नेट जेआरएफ के बारे में लेक्चर कराया गया। इस दौरान डॉ. कुलदीप नारा ने कहा कि अपनी कक्षाओं के साथ-साथ नेट जेआरएफ क्वालीफाई करते हुए यूनिवर्सिटी का सामान बढ़ाएं। योग विज्ञान विभाग के इंचार्ज डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लेक्चर लेने आए पीएचडी स्कॉलर नवनीत शर्मा का परिचय करवाया। उन्होंने बताया कि यह इसी यूनिवर्सिटी में 2019-21 के स्तर में एमए योग के छात्र रहे हैं जिन्होंने अपने पहले अटेम्प्ट में ही नेट जेआरएफ क्वालीफाई किया। इस समय स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे हैं और साथ ही बच्चों को ऑनलाइन नेट जेआरएफ की कोचिंग दे रहे हैं। नवनीत शर्मा ने बताया कि नेट जेआरएफ को प्रथम प्रयास में कैसे क्लियर किया जा सकता है और नेट की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. मंजू सुहाग और डॉ. ज्योति मलिक भी मौजूद रही।