फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बालवाटिका से तीसरी कक्षा तक एफएलएन के तहत होगी समय सारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बाल वाटिका से तीसरी कक्षा तक एफएलएन के तहत राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को अब समय सारिणी के अनुसार पढ़ाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय के लिए बेहतर समय मिलेगा। इसमें हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय के लिए शिक्षण समय निर्धारित किया जाएगा, ताकि इन विषयों में विद्यार्थियों को निपुण बनाया जा सके। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूलों को पत्र लिखे हैं। विद्यार्थियों को मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए हिंदी गणित और अंग्रेजी विषयों में पर्याप्त शिक्षण समय मिलना आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए एक सामान्य समय सारणी तैयार की गई है। इस समय सारणी का पालन करने से विद्यार्थियों को अपनी दैनिक रूपरेखा ध्यान रहेगी तथा अध्यापकों को भी दैनिक और साप्ताहिक योजनाएं बनाने व क्रियांवयन में अतिरिक्त समय मिलेगा। इस समय सारणी में दैनिक आधार पर कक्षा एक से तीन तक 90 मिनट हिंदी के लिए, 60 मिनट गणित के लिए और 60 मिनट अंग्रेजी पढ़ाने के लिए दिए गए हैं। दोपहर 12:50 से 1:30 तक की समय अवधि का प्रयोग अध्यापक शैक्षणिक आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं। इसमें खेल, लाइब्रेरी, शिल्प गतिविधियां और ईवीएस को शामिल किया जाना है। दिवस समापन समय के दौरान शिक्षक दिन में पढ़ाए गए विषयों से मिली सीख को दोहराए, विद्यार्थियों की ओर से पूछे जा रहे प्रश्नों पर चर्चा कर विद्यार्थियों को अगले दिन की रूपरेखा के लिए उत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें