फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ने एप से 30 हजार रुपये भेजने की बात कहकर उल्टे खाते से निकाल लिए 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एप के माध्यम से 40 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रोहतक रोड स्थित गुप्ता गली निवासी आकाश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गाड़ी का इंजन बेचा था। उसे व्यक्ति से इंजन के तीस हजार रुपये लेने थे। व्यक्ति ने एप के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही थी। इसके लिए वह नंबर भी लेकर गया था। उसके बाद उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने बताया कि उसे खरीदे गए इंजन की ऑनलाइन पेमेंट करनी है। इसके लिए वह जैसा उसे बोले वह करते रहे। एक बार आपके खाते से कुछ राशि कटेगी बाद में वापस आ जाएगी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके खाते से 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। जब उसने पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। एसआई बीरबल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें