फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू चौकी प्रभारी समेत तीन महिला कर्मी बनीं एसआई

Wed, 14 Aug 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी01: सीआरएसयू चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोनिका को स्टार लगाकर पदोन्नित की बधाई देते हुए
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू चौकी प्रभारी मोनिका समेत तीन महिला एएसआई को एसआई के पद पर पदोन्नति मिली है। इन तीनों एसआई को एसपी ने कार्यालय में स्टार लगाकर बधाई दी।
विज्ञापन

हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी की गई पदोन्नति की सूची में जिले की तीन महिला सहायक उप निरीक्षक के नाम आए थे। इस पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने तीनों महिला सहायक उप निरीक्षकों को तुरंत प्रभाव से महिला उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी है। महिला उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाली महिला सहायक उप निरीक्षकों में चौकी इंचार्ज सीआरएसयू मोनिका देवी, थाना सदर नरवाना से नीलम कुमारी व महिला थाना जींद से सुनीता देवी शामिल हैं। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय जोगेंद्र सिंह व गीतिका जाखड़ ने भी पदोन्नति पाने वाली महिला कर्मचारियों को बधाई दी।

13जेएनडी01: सीआरएसयू चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोनिका को स्टार लगाकर पदोन्नित की बधाई देते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें