फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाएं लापता

Sat, 27 Apr 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलग-अलग स्थान से तीन महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। इन मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है ।
विज्ञापन


सदर थाना नरवाना के अधीन आने वाले एक गांव के युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अप्रैल को उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई। वहीं अलेवा थाना क्षेत्र के युवक ने बताया कि 24 अप्रैल को उसकी पत्नी मायके के लिए निकली थी, मगर वहां नहीं पहुंची। इसके अलावा सदर थाना सफीदों के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई। थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें