फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार तीन आरोपियों से चोरी की तीन बाइक और मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामराय गांव में मकान से पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए रामराय गांव निवासी आशीष उर्फ कालिया, गुलाब और राजपुरा भैण निवासी विक्रम उर्फ सोमवीर से रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ की। तीनों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन बाइक तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। तीनों आरोपियों का एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से गुलाब को जेल भेज दिया गया। विक्रम उर्फ सोमबीर तथा आशीष उर्फ कालिया को पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है ताकि आरोपियों से अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। आरोपी विक्रम अदालत का भगौड़ा भी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष उर्फ कालिया, गुलाब और विक्रम उर्फ सोमबीर को रामराय में मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये चोरी करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे गांव राजपुरा भैण से चोरी की गई बाइक बरामद की है। इसके अलावा चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। आरोपियों ने सदर क्षेत्र में चोरी की तीन वारदात और थाना शहर जींद क्षेत्र से दो अन्य बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकारी है। आरोपियों से चोरी की तीन बाइक, मोबाइल फोन बरामद करके बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी गुलाब को जेल भेज दिया है जबकि आरोपी आशीष, विक्रम उर्फ सोमबीर को अन्य मामलों में भी प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। इसके अलावा आरोपियों से लगभग एक महीना पहले गांव ईंटल कलां से आंगनबाड़ी केंद्र से गैस-सिलेंडर और चूल्हा सहित अन्य सामान चोरी की थी। करीब छह महीने पहले गांव ईंटल खुर्द के खेतों में बने कमरे से दो बैटरी चोरी की थी। दो महीने पहले जवाहर नगर पटियाला चौक में से एक बाइक चोरी की थी। छह नवंबर रात को रामराय गांव में एक मकान से मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये चोरी किए गए थे। छह नवंबर राजपुरा भैण से एक बाइक चोरी किया था। दस-15 दिन पहले दखनिया मंदिर जींद के पास गली में से एक बाइक चोरी की थी।
वर्जन
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, छीना-झपटी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों से रिमांड के दौरान तीन बाइक और एक मोबाइल बरामद हुआ है। रिमांड पूरा होने पर बुधवार को पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां गुलाब को जिला जेल भेज दिया और आशीष उर्फ कालिया, विक्रम उर्फ सोमवीर प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। -राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें