फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक व्यक्ति को रंजिशन चाकू मारकर घायल कर दिए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सरफाबाद निवासी 27 वर्षीय बलजीत ने कहा कि वह शाम को अपने मकान में परिवार के साथ खाना खा रहा था। उसी समय उसके मकान में उसका ससुर सतपाल, सास बाली देवी व साला अनुराग आए और उसके साथ पहले की रंजिश रखते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान ही अनुराग ने अपने हाथों में लिए हुए चाकू से उसके पेट पर वार किया। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। लोगों को आते देखकर बलजीत के सास, ससुर व साला घर से बाहर चले गए। जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। घायलावस्था में उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें