फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हादसों में तीन लोगों की गई जान

Tue, 01 Aug 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी05-जलालपुर कलां के युवक की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पालवा निवासी राजेश (48), गांव डूमरखा निवासी सुधीर और गांव पेगां निवासी जगमहेंद्र सोमवार देर शाम कार से छात्तर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे छात्तर के पास पहुंचे कार वहां लगे एक बोर्ड से कार टकराकर पलट गई। इस हादसे में राजेश की मौत हो गई जबकि कार सवार अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना सोमवार की शाम गांव बुड्ढा खेड़ा के पास हुई। इको गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पानीपत जिले के गांव सींक निवासी नरेंद्र (37) बाइक से अपनी बुआ के पास गांव बेरी खेड़ा जा रहे थे। गांव बुड्ढा खेड़ा के पास एक इको गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सफीदों थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली-बठिंडा रेललाइन पर जलालपुर फाटक पर सोमवार रात को लाइन पार कर रहे बाइक सवार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रेलवे फाटक बंद था। इसी बीच जलालपुर कलां निवासी सोनू (25) अपनी बाइक निकालने लगा। इसी बीच ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सोनू काफी दूर जा गिरा। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास लोग सोनू को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इन तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें