फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन लोगों पर हमला, चार नामजद

Sat, 25 May 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बड़नपुर में कहासुनी में तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में सदर थाना नरवाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बड़नपुर निवासी जोरा सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा अजय खेत में पानी देने के लिए गया था। मेड़ पर पांव फिसलने से वह कुलबीर के खेत में गिर गया था। इसको लेकर कुलबीर, जोगेंद्र, कविता और रघबीर ने उनके भतीजे व भाई बलजीत पर हमला कर दिया। जब वह छुड़ाने लगा तो उस पर भी हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने जोरा की शिकायत पर कुलबीर, जोगेंद्र, कविता और रघबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें