फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना स्टेशन पर ब्लाक के चलते तीन सवारी गाड़ियां प्रभावित

Fri, 11 Aug 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग के उचाना स्टेशन पर स्लीपर और पटरी बदलने को लेकर लिए गए ब्लॉक से तीन सवारी गाड़ियां प्रभावित हुईं। इसके चलते गाड़ियों को डेढ़ घंटे अंतराल के बाद चलाया गया जिससे यात्रियों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं यात्री भी अपने गंतव्य पर विलंब से पहुंचे।

उचाना स्टेशन पर स्लीपर और पटरी बदलने का कार्य चल रहा है, जिसको लेकर बुधवार को रेलवे ने 4:45 पर तीन घंटे का ब्लॉक लिया हुआ था। इसके बाद लाई गई मशीन से स्लीपर और पटरी बदलने का कार्य शुरू किया गया, जिससे पांच बजकर पांच मिनट पर जींद से चलने वाली 04083 हिसार एक्सप्रेस स्पेशल रवाना नहीं हुई। इसके अलावा पांच बजकर 50 मिनट पर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होने वाली 04994 कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस भी जींद स्टेशन पर ही खड़ी रही। यात्री काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन दोनों सवारी गाड़ियां रवाना नहीं हुई। हालांकि ब्लॉक के दौरान कार्य शाम सात बजे के करीब पूरा हो गया था। फिर सात बजकर 20 मिनट पर जाखल जाने वाली 04431 नंबर जाखल एक्सप्रेस स्पेशल का भी समय हो चुका था। वह भी जींद जंक्शन पर पहुंचने वाली थी। तभी 04083 हिसार एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


बॉक्स

बरसोला स्टेशन पर खड़ी रही जाखल एक्सप्रेस

शाम करीब 7: 35 मिनट पर 04083 हिसार एक्सप्रेस को जींद से रवाना किया तो उसे बरसोला स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। यह गाड़ी करीब 20 मिनट बरसोला स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद 04431 नंबर जाखल एक्सप्रेस स्पेशल भी जींद से चलकर बरसोला पहुंच गई थी। जैसे ही यह गाड़ी बरसोला पहुंची तभी हिसार एक्सप्रेस स्पेशल को चला दिया गया। जाखल जाने वाल गाड़ी वहां 15 मिनट रुकी रही जिससे यात्री गर्मी से से परेशान रहे।
विज्ञापन


वर्जन

स्लीपर और पटरी बदलने को लेकर उचाना स्टेशन पर तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया था, जिससे तीन गाड़ियां प्रभावित हुईं। 5:5 बजे चलने वाली 04083 हिसार एक्सप्रेस को 7: 35 मिनट पर रवाना किया गया। इसके बाद कुरुक्षेत्र स्पेशल और जाखल जाने वाली सवारी गाड़ियों को रवाना किया गया। -जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें