18जेएनडी21: स्पीच क्राफ्ट में बेस्ट पार्टिसिपेंट अवार्ड मिलने वाले युवा। सोत परिजन
जींद। भिवानी में जेसीआई भिवानी डायमंड की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जोन स्तरीय स्पीच क्राफ्ट कार्यक्रम में जींद के युवाओं को बेस्ट पार्टिसिपेंट अवॉर्ड मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और सार्वजनिक भाषण कला को निखारना था जिसमें जोन दस के विभिन्न चैप्टर्स से आए युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य फैकल्टी के रूप में निलेश देशमुख, जितेंद्र पाहुजा और संजीव तायल ने अपनी प्रभावशाली ट्रेनिंग से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। आयोजन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब रहा जब जेसीआई जींद क्लासिक के तीन प्रतिभागियों विशाल छाबड़ा, पायल अरोड़ा और पारस को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रस्तुति के लिए बेस्ट पार्टिसिपेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।