जींद। महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गर्भपात करवाने, छेड़छाड़ व पति के अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने पर महिला थाना पुलिस ने महिला के ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रोहतक जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसके पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। देवर और ननदोई ने छेड़छाड़ की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका गर्भपात भी करवाया गया। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई रीना ने बताया कि महिला के ससुराल पक्ष के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद