फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूल के चौकीदार पर जानलेवा हमला करने पर तीन नामजद

Thu, 07 Mar 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। नंदगढ़ गांव के सरकारी स्कूल के चौकीदार पर मंगलवार शाम को तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लजवाना खुर्द गांव निवासी 55 वर्षीय लीला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नंदगढ़ गांव के सरकारी स्कूल में चौकीदार है। मंगलवार को वह अपनी ड्यूटी पर गया था कि अचानक तीन हमलावरों ने स्कूल में आकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जुलाना थाना पुलिस ने लीला की शिकायत पर नंदगढ़ गांव निवासी रोहित, नवीन और सहवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वर्जन

नंदगढ़ गांव के सरकारी स्कूल के चौकीदार पर जानलेवा हमला करने की सूचना मिलने पर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस जांच क रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नवीन मोर, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें