फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड नंबर तीन निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ जुलाना निवासी डैनी, अंकुश, और विवेक ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को आरोपियों ने जातिसूचक गालियां भी दी। जुलाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर डैनी, अंकुश और विवेक के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें