फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जानलेवा हमला करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस नरवाना ने मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में तीन और आरोपियों मोर पत्ती निवासी शेखर, मोहित और सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने बताया कि मार्च में पुलिस को शिकायत मिली थी कि बड़सी पत्ती नरवाना में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। सात मार्च को बड़सी पत्ती निवासी घायल राजीव ने बताया कि फाग पर्व के दौरान कुछ युवकों ने मोहल्ले में हुड़दंगबाजी करते हुए ईंट-पत्थर फेंके जा रहे थे। विरोध करने पर उन युवकों ने राकेश, प्रवीण तथा उस पर ईंटों और डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें