फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम ने डीसी को भेजा पत्र, अंडरपास बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना रोड स्थित शुगर मिल पंप के सामने दुर्घटनाएं कम करने के लिए प्रशासन ने योजना बनाई है। दुर्घटनाएं रोकने के लिए वहां पर अंडरपास का निर्माण करवाया जा सकता है। फिलहाल अंडरपास की सिफारिश का पत्र डीसी को भेज दिया गया है। अब उसे आगे सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय कमेटी ने जिला प्रशासन को यहां पर अंडरपास बनाने जाने की सिफारिश की है। यहां कट होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन इन हादसों को रोकने के लिए अंडरपास का निर्माण ही अंतिम हल सामने आया है। इस टीम में डीटीओ कम सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) प्रतीक हुड्डा, शुगर मिल के एमडी प्रवीण कुमार और एनएचएआई हिसार के प्रतिनिधि शामिल किए गए थे।
टीम ने सिफारिश की है कि यहां डिवाइडर पर लगे हरे रंग के एंटी गलेयर बोर्ड भी यहां से हटाया जाएगा ताकि वाहनों की विजिबिलिटी सही हो सके। जींद-नरवाना रोड पर शुगर मिल होने के चलते हर साल सीजन के दौरान 15 हजार किसान अपनी गन्ने की फसल लेकर आते हैं। ट्रैक्टर के पीछे दो से तीन ट्रालियों में गन्ना लोड होता है। ऐसे में कट से मुडने की वजह से कई बार बड़े हादसे होना का खतरा बना रहता है। इसके अलावा झांझ खुर्द के ग्रामीण भी इस कट का प्रयोग आवागमन के लिए करते हैं। ऐसे में आवागमन के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। इसी को रोकने के लिए टीम द्वारा यहां पर अंडरपास बनाने की सिफारिश की गई है, जिससे किसानों को का फी फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन
जींद-नरवाना रोड पर शुगर मिल के सरकारी पेट्रोल पंप के सामने अंडरपास बनाने की सिफारिश की गई थी। यह मसौदा तैयार करके डीसी को भेजा गया है। अब आगामी कार्रवाई वहीं से होनी है।
विज्ञापन

-प्रतीक हुड्डा, डीटीओ कम सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें