फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान समेत तीन पर हमला, 5 गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पांचाल ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान बंटी दालमवाला समेत तीन युवकों पर सीआरएसयू के सामने तीन गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने तेजधार हथियारों से वार कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में पांचाल ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान बंटी दालमवाला हॉल आबाद सेक्टर आठ ने बताया कि वह दस जुलाई को अपने दोस्त पिंडारा निवासी जितेन्द्र व संदीप के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर कुंदन सिनेमा के पास अनाज मंडी में जा रहा था। इस दौरान उसके पास दुर्गा कालोनी निवासी सुशील का फोन आया। सुशील ने कहा कि वह उससे मिलना चाहता है। इस पर उसने बताया कि वह मंडी से सीआरएसयू की तरफ जा रहा है। जब वह सीआरएसयू के पास पहुंचा तो सुशील अपने साथियों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर आया। जिनके हाथों में लाठी, बिंडे, लोहे की रॉड व गंडास थे। उन्होंने आते ही उस पर तथा उसके दोनों साथियों पर हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। हमलावरों में सुशील के साथ सचिन साहिल, बलजीत, दुर्गा कालोनी निवासी नितिन व भिवानी रोड निवासी मास्टर सुभाष को जानता है। इसके अलावा पांच अन्य भी थे। जिनको वह नहीं जानता। सड़क पर झगड़े की सूचना मिलने पर सीआरएसयू चौकी पुलिस आई तो सभी आरोपी अपनी गाड़ियों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने जानकार को बुलाया, जिन्होंने उसे इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसको रेफर कर दिया, लेकिन वह शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एचसी राजीव ने बताया कि मामले में सुशील, बलजीत, सचिन, साहिल व नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें