जींद। जिले में अलग-अलग स्थानों से तीन युवती और एक महिला सदिग्ध हालात में लापता हो गई। इन मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रोहतक रोड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि 20 जनवरी को उसकी पुत्र वधु घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। वही, एक कॉलोनी से भी एक युवती घर से चली गई। वही, जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती घर से चली गई और वह अपने साथ 80 हजार की नकदी भी ले गई। इसके अलावा जुलाना थाना क्षेत्र के ही एक गांव से कॉलेज के लिए निकली युवती भी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने उनके बारे में पूछताछ भी की, लेकिन कहीं भी उनका सुराग नहीं लगा। संबंधित थाना पुलिस ने इन मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।