फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडी में लगे तीन धर्मकांटे नहीं कर रहे काम, बाहर से करवा रहे वजन

Mon, 21 Oct 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अनाज मंडियों में धान और गेहूं की खरीद शुरू करने से पहले सरकार हर बार तैयारी को लेकर निर्देश देती है, मगर शहर की अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंडी में आने वाले धान का वजन करने के लिए गेट पर लगाए गए कांटे काम नहीं कर रहे हैं। अगर कोई किसान बाहर लगे धर्मकांटे पर धान का वजन न करवाए तो उसका मंडी प्रशासन के पास उसका कोई रिकॉर्ड नहीं होगा। यह हाल है, जींद की नई अनाजमंडी का।
विज्ञापन


शहर की अनाज मंडी में तीन मुख्य गेट हैं। इन पर सरकार की तरफ से धर्मकांटे लगवाए गए हैं, ताकि किसान इन पर अपनी फसल का वजन करवा सकें, लेकिन इन धर्मकाटों की स्थित खस्ता है। यह मंडी प्रशासन या जिलास्तर के बड़े अधिकारियों की लापरवाही से बनी है। उनका इस तरफ ध्यान नहीं है। धान खरीद का आधा सीजन बीतने के बाद भी इसको ठीक नहीं करवाया गया है। मंडी में अनाज लेकर आने वाले वाहन का वजन करवाना जरूरी होता है, मगर अनाज मंडी में ऐसा नहीं हो रहा है। किसानों को एक तो बाहर के कांटों पर रुपये बर्बाद करने पड़ रहे हैं वहीं दूसरा बाहर लगे कांटों पर लोगों का विश्वास भी कम होता है। इसके अलावा मंडी में खरीदे जा रहे धान के कांटों पर प्रशासन खामोश है। बीते एक सप्ताह पहले भी मंडी में धान का वजन कट्टों में निर्धारित से ज्यादा होने का वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन अब फिर मंडी में यही हाल है।

नई अनाज मंडी में धर्मकांटे क्यों नहीं चल रहे, इसके बारे में पता किया जाएगा। यदि इनमें कोई दिक्कत है तो ठीक करवाए जाएंगे। मार्केट कमेटी सचिव से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें