47 ओशोधारा के आध्यात्मिक कार्यक्रम सुरति योग में शामिल साधक। स्रोत साधक
रोहतक। समर्थगुरु संघ रोहतक के मेडिटेशन सेंटर में चल रहे ओशोधारा के आध्यात्मिक कार्यक्रम सुरति योग का रविवार को समापन हो गया। तीन दिन चले कार्यक्रम में 38 साधकों ने निरंकार का अनुभव किया। आचार्य बसंत, अनहद, डॉक्टर परमवीर फोगाट और आचार्य मोनिका ने ध्यान योग का अभ्यास कराया। समर्थगुरु धाम मुरथल के आचार्य दलशेर मलिक के साथ साधकों ने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर स्वामी नरेश, सुरेश दांगी, रणधीर गहलावत, डॉक्टर कंचन, आचार्या प्रोमिला, प्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप नैन, प्राचार्य मंजू सहरावत आदि मौजूद रहीं। संवाद