जींद। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला एवं हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में दीवान बालकृष्ण रंगशाला में 21 से 23 अक्तूबर तक तीन दिवसीय सांझी उत्सव एवं जिला स्तरीय सांझी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसमें जिलेभर से 40 से अधिक महिलाएं और कॉलेज व स्कूल स्कूली बच्चे अपनी-अपनी सांझी की प्रदर्शनी लगाएंगे। प्रतियोगिता में पंजाबी और हरियाणवी लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। वहीं 21 से 23 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से चार बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 23 अक्टूबर को सांझी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी पवन गर्ग बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल के अतिरिक्त निदेशक महाबीर गुड्डू अध्यक्षता करेंगे। संवाद