15जेएनडी37-अग्र भागवत कथा को लेकर जानकारी देते हुए अग्रवाल समाज के लोग। संवाद
उचाना। भगवान अग्रसेन जन्मोत्सव पर पितरों की भूमि अग्रोहा शक्तिपीठ तीर्थ स्थल पर पितृपक्ष में पहली बार तीन दिवसीय श्रीअग्र भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। अग्रवाल जनहित समिति संस्थापक लाला रामनिवास करसिंधु ने बताया कि इसका आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा करवाया जा रहा है। राष्ट्रीयध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. एसएम अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल सहित विभिन्न प्रमुख पदाधिकारी भी पहुंचेंगे। 20 से शुरू होने वाली कथा 22 सितंबर तक चलेगी। कथावाचक महांडलेश्वर आचार्य नर्मदा शंकर पूरी महाराज निरंजनी अखाड़ा होंगे। संवाद