फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। महिला पर हमला करने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने किलाजफरगढ़ गांव के दलबीर, सन्नी और रणबीर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रोहतक की रामनगर निवासी मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने आठ जून को थाना में एक शिकायत दी थी। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें नौ जून को जुलाना थाने में बुलाया था। जब वह थाने में अपने परिवार के साथ पहुंची तो जांच अधिकारी से उन्हें संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वह थोड़ी देर में आ रही है। इसी दौरान 15-20 लोगों ने उस और उसके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी मामले में पुलिस ने किलाजफरगढ़ गांव के दलबीर, सन्नी और रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें