फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो गाड़ियों में सवार नशा तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी24: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने कोयल-कुराड़ रोड से दो गाड़ियों में सवार तीन नशा तस्करों को 58 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ढिंढोली निवासी अजय कुमार उर्फ सुंडी, मंगल व रणधीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम कोयल गांव के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि पंजाब बॉर्डर एरिया के तीन नशा तस्कर डोडापोस्त की तस्करी करते हैं और इस समय आई 20 कार में डोडा पोस्त भरकर कलायत से कोयल होते हुए ढिंढोली गांव की तरफ निकलने की तैयारी कर रहे हैं। आरोपियों ने नशे से भरी गाड़ी के आगे आई 10 कार पायलट करने के लिए लगा रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की तो कुछ समय बाद एक आई 10 कार कुराड़ गांव की तरफ से आती हुई दिखाई दी। सीआईए टीम ने गाड़ी को रोक लिया। कुछ समय के बाद ग्रे रंग की आई 20 कार तेज रफ्तार से कुराड़ गांव की तरफ से आई तो सीआईए टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने सरकारी गाड़ी आगे अड़ा दी। इसके आरोपियों की कार सरकारी गाड़ी और पुलिया के बीच में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान सीआईए ने दोनों कारों से तीनों लोगों को पकड़कर गाड़ी की तलाशी ली तो आई 20 कार से प्लास्टिक के तीन कट्टों से 58 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

29जेएनडी24: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें