फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरग्राम। बजघेड़ा थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में करीब तीन दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों की पहचान जींद निवासी बिजेंद्र उर्फ कोकी, रोहतक निवासी कर्मबीर और रोहतक निवासी हरकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि विगत 22 दिसम्बर को बजघेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चार बदमाश बाइक पर सवार होकर सराय अलावर्दी से बजघेड़ा की तरफ जाएंगे। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें काबू करने का प्रयास किया तो वह द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ भागने लगे। इसी दौरान आरोपियों की बाइक फिसल गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपी बिजेंद्र और कर्मबीर को काबू कर लिया। इनमें से एक ने पुलिसकर्मी पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। पूछताछ के बाद आरोपी हरकेश को भी रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। कोहरा पड़ने के बाद आरोपी फिर सक्रिय हो गए थे। बिजेंद्र और कर्मबीर अक्तूबर माह में ही जेल से बाहर आए थे। इनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें