फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्यक्ति के साथ मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खेड़ा खेमावती गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के तीन आरोपियों संतराम, रवि व सुरेंद्र को सदर थाना सफीदों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सदर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ा खेमावती निवासी कश्मीरी ने कहा कि दो सितंबर को सुबह वह अपने मकान के सामने खड़ा था। इस समय शिवकुमार अपने हाथ में तेजधार हथियार लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। तेजधार हथियार लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद शिवकुमार के बड़े भाई संतलाल ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों की पत्नी मुकेश व मेवा भी मौके पर आई और उनको पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में दस लोगों को नामजद कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कु मार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी संतराम, रवि व सुरेंद्र को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें