फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। करनाल निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल निवासी महिला निर्मला ने कहा कि लगभग 20 वर्ष पहले उसकी शादी मोरखी निवासी सतबीर के साथ हुई थी। 2012 में उसने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद 2018 में भी जब वह अदालत में पेशी पर आई तो उसके पति सतबीर, उसके देवर व अन्य ने मिलकर उसको जान से मारने की कोशिश की। इस बारे में भी पुलिस ने पति व देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब महिला ने कहा कि 10 अगस्त को वह फिर से अदालत में आई तो मोरखी निवासी उसके ससुराल पक्ष के मुलतान व कर्मबीर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फिर से दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें