फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव डाल कर या पैसों का लालच देकर वोट डलवाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : एसपी

Wed, 02 Oct 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर तैनात अर्धसैनिक बल व पुलिस के जवान। स्रोत : पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए अब जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। जिला पुलिस ने पंजाब व अन्य जिलों से आने वाले तमाम रास्ते पर हर जगह नाके लगा कर संदिग्ध वाहनों की और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने सभी उप पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों व क्राइम यूनिट को निर्देश दिए हैं कि तीन अक्तूबर को चुनाव प्रचार बंद होने के तुरंत बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं और रैन बसेरा की तलाशी ली जाए। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति ठहरा है या दूसरे किसी विधानसभा क्षेत्र से यहां आकर ठहरा है तो उसके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के तहत कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की सभी क्राईम यूनिट आपराधिक रिकार्ड वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। विधानसभा चुनावों के दौरान आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह होने पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति यदि किसी भी वोटर को किसी पार्टी में वोट डालने के लिए डरायेगा या धमकी देकर मजबूर करेगा तो उसे तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें