फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक पर जानलेवा हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी26: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी राहुल। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
सफीदों। हाट गांव में घर के बाहर बैठे युवक पर जानलेवा हमला करने के तीसरे आरोपी गांव के ही राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हाट गांव निवासी कर्मपाल ने 22 अगस्त को सदर थाना सफीदों में दी शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त के मकान पर बैठा था। इस दौरान तीन गाड़ी व दो बाइक पर सवार होकर 15 से 20 युवक लाठी-डंडे लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। हमले में संजू, अमित, रोहित उर्फ गोलू, राजू को चोट आई। आरोपियों ने घर का समान व आंगन में खड़ी बाइक तोड़ दी। हमलावरों ने उन पर फायर किए। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी हाट निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले गांव के ही दीपक भालू व पंकज को गिरफ्तार किया जा चुका है।

06जेएनडी26: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी राहुल। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें