चोरों द्वारा उखड़ी गई एक्सिस बैंक की एटीएम।
- फोटो : AMAR UJALA
मंगलवार रात दो बजे चोर राजकीय कॉलेज के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को उखाड़ ले गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि एटीएम में कितनी राशि थी। बैंक अधिकारी एटीएम में जमा पैसे की पुष्टि करेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच को जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।