फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्लॉट में खड़ी कार के तीन टायर खोल ले गए चोर

Mon, 18 Mar 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी34: टायर चोरी करने के बाद प्लाट में खड़ी कार। स्वयं।
विज्ञापन
जींद। कुंदन सिनेमा के पास प्लॉट में खड़ी कार के तीन टायर चोरी हो गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी हितेश ने बताया कि कुंदन सिनेमा के पास उनका प्लॉट है। उसने 15 मार्च की रात को अपने प्लॉट में कार खड़ी की थी। इसके बाद 16 मार्च को सुबह लगभग साढ़े 4 बजे तीन युवकों ने उनकी कार की तीन चक्के चोरी कर लिए। चोरी की घटना प्लॉट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर थाना के जांच अधिकारी एएसआई रणधीर ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

17जेएनडी34: टायर चोरी करने के बाद प्लाट में खड़ी कार। स्वयं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें