सफीदों। राजकीय कन्या स्कूल सिंघाना से चोर सोलर की प्लेट चोरी कर लिए। मुख्याध्यापक सुरेश कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून की रात में चोर छत पर लगी चार सोलर पैनल की प्लेटें चोरी कर लीं। उन्हें चोरी की वारदात के बारे में अगले दिन पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद