17जेएनडी14 : मकान के दरवाजे का चोरों द्वारा निकला गया कुंडा व ताला। संवाद
नरवाना। जलघर के पास एक मकान का ताला तोड़कर लूट का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बदमाश मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। अचानक मकान मालिक का चचेरा भाई मौके पर पहुंच गया। उसे देखकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जलघर के पास स्थित छबील मोर के मकान में शनिवार शाम को करीब पौने पांच बजे दो युवक ताले तोड़कर अंदर घुस गए। जबकि मकान में रहने वाले परिवार के कुछ सदस्य पंचकूला और मकान मालिक का बेटा घटना से करीब बीस मिनट पहले ही मकान को ताला लगाकर अपने काम पर निकला था। उसके मकान से निकलने के तुरंत बाद ही बदमाश मकान में घुस गए। इससे उन्होंने अपनी कार को मकान के बाहर खड़ा कर दिया और मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद अंदर कमरों के ताले तोड़ दिए। वह लोग कमरे के अंदर रखी तिजोरी तक पहुंच गए। अचानक से मकान मालिक छबील मोर के चाचा का बेटा दलबीर मोर आया और मकान के बाहर अनजान गाड़ी खड़ी देखी। इसके बाद वह अंदर गया और दलबीर मोर ने आवाज लगाई। दोनों युवक हड़बड़ा गए और बाहर की तरफ भागे। बदमाशों ने निकलते हुए बंदूक दिखाई और फिर वह दोनों फरार हो गए। गाड़ी को कई बार आगे-पीछे करने की पूरी रिकार्डिंग एक मकान की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चौकी इंचार्ज राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।