फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को मास्टर बताकर चोर गल्ले से निकाले एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर गांव में वजीर की दुकान से किसी व्यक्ति ने एक लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार वजीर ने कहा कि उसने गांव के ही शमशेर के मकान में दुकान खोल रखी है। सोमवार की सुबह एक बाइक सवार व्यक्ति पाइप खरीदने दुकान पर आया। युवक ने खुद की पहचान राजकीय स्कूल के अध्यापक के रूप में करवाई और स्कूल में शौचालय निर्माण का सामान खरीदा। सामान के लिए वह कई बार दुकान पर आया। वजीर के अनुसार दोपहर 12 बजे जब वह सामान खरीदने आया तो उसने प्लास्टिक की पाइप मांगी। उसकी दुकान पर प्लास्टिक की पाइप नहीं थी। इसके चलते वह पास की दुकान से पाइप लेने चला गया। जब वह दूसरी दुकान से पाइप लाने गया तो वह चाबी गलती से दुकान में भूल गया। बाइक सवार युवक ने वहां रखी चाबी से गल्ले को खोलकर एक लाख रुपये निकाल लिए। उस समय एक अन्य व्यक्ति भी दुकान पर था। उक्त व्यक्ति से युवक ने कहा कि वह राजकीय स्कूल में पेंशन बनवाने के लिए जा रहा है। वह व्यक्ति पेंशन बनवाने के लिए चला गया। वजीर ने कहा कि जब वह पाइप लेकर आया तो बाइक सवार युवक पाइप लानेे के लिए स्कूल से विद्यार्थियों को लेकर आने की बात कह कर चला गया। कुछ देर बाद पेंशन बनवाने के लिए गया व्यक्ति लौटा और बोला कि जो बाइक सवार खुद को मास्टर बता रहा था वह ठग है। राजकीय स्कूल में कोई पेंशन नहीं बन रही। इस पर जब गल्ले की तरफ देख तो गल्ला खुला था और उसमें एक लाख की नकदी बाइक सवार ले गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दुकान मालिक वजीर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें