फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोक नृत्य घूमर व खोड़िया पर जमाया रंग

विज्ञापन
14जेएनडी29: पांडू पिंडारा में मकर संक्रांति पर सांस्कृतिक नृत्य करती कलाकार। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल व सरस्वती कला मंच जुलाना, जींद के संयुक्त तत्वावधान में सोम तीर्थ पांडू पिंडारा में मकर संक्रांति के अवसर पर लोहड़ी व मकर संक्रांति पर कार्यक्रम हुआ। सरस्वती कला मंच के कलाकारों ने हरियाणवी लोक नृत्य घूमर व खोड़िया की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी और जमकर तालियां बटोरीं। हरियाणा कला परिषद की टीम की ओर से प्रस्तुत मकर संक्रांति पर्व पर आधारित रागिनियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोक नृत्य व रागिनियों के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

गोस्वामी समाज जिला के प्रधान राजेश गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप मलिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें