जींद। 33 केवी पिंडारा सब स्टेशन पर सोमवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक मरम्मत का कार्य होगा। इसके चलते खरकरामजी, सुंदरपुर, बराह कलां और खुर्द, नागरिक अस्पताल, गोहाना रोड, डीसी कॉलोनी, अर्बन एस्टेट, डिफेंस कॉलोनी, विजय नगर, राम कॉलोनी, मांडो, पिंडारा, अशरफगढ़, रधाना में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।