फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दाखिले में नहीं आएगी परेशानी, एसएलसी हुआ ऑनलाइन

Fri, 12 Apr 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी20: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों से दाखिले के लिए स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट की हॉर्ड कॉपी मांगकर विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। इसके विपरीत शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यार्थियों का स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट ऑनलाइन कर दिया गया है। अब शिक्षा विभाग की ओर से पत्र जारी कर स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी विद्यालय विद्यार्थियों को बेवजह तंग न कर ज्यादा से ज्यादा दाखिले करें। वहीं विभाग की ओर से निर्देश दिए गए है कि किसी भी विद्यार्थी के नामांकन दस्तावेज के अभाव में नहीं रोके जाएंगे। ऐसे विद्यार्थियों के दाखिले मैनुअल कर सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जिन क्षेत्रों में ड्रॉप आउट की संख्या ज्यादा है उनमें नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी डायट, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, जिला गणित विशेषज्ञ, जिला एफएलएन को ऑर्डिनेटर को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इन नोडल अधिकारियों को दैनिक प्रगति अवलोकन करना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए है कि जिन स्कूलों में एक शिक्षक एक कक्षा की व्यवस्था नहीं बनती है तो वहां पर दोहरी पारी में स्कूल का संचालन किया जाएगा। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है और शिक्षकों की संख्या कम है या फिर विद्यार्थियों की संख्या जयादा है, लेकिन कक्षाओं की संख्या कम है तो ऐसे में स्कूल प्राचार्य सुबह व शाम की शिफ्ट में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाएं। विद्यार्थियों के नामांकन रोकने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग ने जारी किए निर्देश

जिले के कई स्कूलों से शिकायत आ रही थी कि एसएलसी की हार्ड कॉपी मांगी जा रही है, लेकिन विभाग की ओर से स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट को ऑनलाइन जारी किया गया है। ऐसे में कोई स्कूल विद्यार्थियों के दाखिले नहीं रोक सकता। अगर किसी स्कूल से शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -सुमित्रा देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।

11जेएनडी20: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें