28जेएनडी14-रजबाहा रोड स्थित आप कार्यालय में मीटिंग को संबोधित करते हुए वीरेंद्र प्रधान। संवाद
उचाना। तीन अगस्त को कपास मंडी प्रस्तावित आप की बदलाव रैली को लेकर रजबाहा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। अध्यक्षता वीरेंद्र प्रधान ने की। मुख्य रूप से पंजाब सरकार में चेयरमैन रविंद्र कोहली पटियाला, नवदीप सिंह, इंद्रजीत गिल एवं हरप्रीत सरपंच पहुंचे। हलके को चार जोन में बांटा गया। बदलवा रैली में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, अनुराग ढांडा, डॉ. सुशील गुप्ता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली, पंजाब की तरह हरियाणा में भी बदलाव होगा। इस अवसर पर राजरूप छात्तर, पवन फौजी, आयुष खटकड़, वजीर ढांडा, राजबीर पाली, मनोज वकील, शमशेर ढांडा, रोहताश गिल, हितेश सिंगला, सुरेश सुरबरा पहुंचे। संवाद