फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मतदान के दिन 5 अक्तूबर को रहेगा सवेतन अवकाश

Tue, 24 Sep 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालयों, बोर्ड, कॉरपोरेशन व शिक्षण संस्थानों में सवेतन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी फैक्टरियों, निजी व्यावसायिक संस्थानों, दुकानों में भी इस दिन कर्मचारियों के लिए पेड अवकाश रहेगा, ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बन सकें। उन्होंने पात्र मतदाताओं से 5 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में भाग लेने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि जिले में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी, जो हरियाणा के पंजीकृत मतदाता हैं, सवेतन अवकाश के हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें