फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तेज हवा के साथ दोपहर हुई बूंदाबांदी, उमस ने किया परेशान

Thu, 18 Jul 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी हैं। बुधवार सुबह 11 बजे तक तेज धूप व उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 11 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ कुछ बूंदें गिरी जो लगभग दस मिनट बाद ही बंद हो गई। इसके बाद फिर से तेज धूप निकल आई। शाम को चार बजे के आसपास फिर से बादल छाने लगे, लेकिन पूरा दिन बारिश नहीं हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जुलाई में केवल एक ही दिन बारिश हुई है। इसके बाद बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने से धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिन किसानों ने धान की रोपाई की हुई है, उनको धान में पानी रोकना मुश्किल हो रहा है। पूरा दिन ट्यूबवेल चलाना पड़ रहा है, नहर में पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि एक-दो दिन में जींद में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को कुछ समय के लिए धान की रोपाई का काम रोक देना चाहिए। जिस धान की रोपाई हो चुकी है, उसमें पानी की व्यवस्था जरूर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें