फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हुई चर्चा, पर नाम की नहीं की घोषणा

Sat, 09 Mar 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। अपराधी लोगों को सरेआम मौत के घाट उतार रहे हैं। जनता परेशान है। युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण विदेशों की तरफ रुख कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य का बुरा हाल है। इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा। यह बात शुक्रवार को गोहाना रोड पर स्थित एक होटल में इनेलो की हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कही। बैठक में उनके अलावा ऐलनाबाद के विधायक व इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नफेसिंह राठी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद नए प्रदेशाध्यक्ष पर चर्चा की गई, मगर नाम की घोषणा नहीं हो सकी। बैठक के दौरान पार्टी के विभिन्न नेताओं ने प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध, फसल मुआवजा आदि प्रस्ताव रखे गए, जिसको सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हाथ खड़े करके पास करवाया।
इनेलो लोकसभा चुनाव के लिए तैयार : अभय

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों के चयन के लिए पीएससी कमेटी में कई दौर की चर्चा हो चुकी है। सभी सीटों पर चार-चार, पांच-पांच नामों का पैनल बनाया जा चुका है। अब उम्मीदवारों के फाइनल चयन की प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद सिंह लोहान, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, एडवोकेट जसबीर ढिल्लों को शामिल किया गया है। यह कमेटी तीन दिन के अंदर सभी लोकसभा सीटों का दौरा करके अपनी रिपोर्ट देगी। अंत में पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की सहमति से जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चला हुआ है। पार्टी का पांच लाख स्थायी सदस्य बनाने का लक्ष्य है, जिसके लिए 15 मार्च तिथि निर्धारित की गई है। अधिकांश हलकों में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला ने पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सलाह मांगी तो सभी ने सर्वसम्मति से इसके लिए पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को अधिकृत कर दिया। इस अवसर पर इनेलो महिला विंग की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, रणबीर मंदौला, रेखा राणा, जोगीराम, जींद जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, बिजेंद्र रेढू, सुमित्रा देवी, वेद सिंह मुंडे, जयकुमार पंवार, नरेंद्रनाथ शर्मा, सुखजिंद्र सिंह पप्पू रेढू, सूबेसिंह लोहान, जोगिंद्र कालवा, बलवान कुंडू, प्रो. दयानंद, समरजीत बिल्लू पेगां मौजूद रहे। वाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें