फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल के ट्रांसफार्मर में आई खराबी, दिनभर नहीं चला पानी के लिए ट्यूबवेल

Wed, 12 Jun 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी18 : नागरिक अस्पताल में बंद बोतल का पानी मंगवाकर पीते मरीज। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को पेयजल के लिए उस समय हाहाकार मच गया, जब नलों में पानी नहीं आया। अस्पताल में उपचार के लिए आए लोगों, तीमारदारों को पीने के पानी तथा अन्य जरूर कार्यों के लिए पानी नहीं मिला। अस्पताल में लगाए ट्यूबवेल के लिए ट्रांसफार्मर में कोई खराबी आ गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत 20 हजार रुपये खर्च किए और दोपहर तक खराबी ठीक हुई। इसके बाद ही अस्पताल को पानी मिला।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल 200 बैड का है। सुबह साढ़े सात बजे ही लोग उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचना शुरू हो जाते हैं। मंगलवार रात को अस्पताल में मौजूद ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए थे। इसके अलावा मोटर में भी तकनीकी खामी आ गई। रात को तो जैसे-तैसे टंकियों में मौजूद पानी से काम चल गया। सुबह पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं होने से अस्पताल में आए लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। मामला जैसे ही अस्पताल प्रशासन के संज्ञान में आया तो डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने तकनीशियनों व बिजली कर्मियों को बुलाया। जिन्होंने जांच कर फॉल्ट पर लगभग 20 हजार रुपये का खर्च बताया। इस पर बजट का प्रबंध कर पेयजल सप्लाई को सुचारू करवाया गया। 12 बजे के बाद ही अस्पताल में पीने के लिए पानी उपलब्ध हो पाया।
बॉक्स
गायनी व ओपीडी वार्ड के बाहर लोग हुए परेशान
अस्पताल के गायनी वार्ड और ओपीडी वार्ड में उपचार के लिए आए लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। इन्हीं वार्डों में पानी की लागत ज्यादा रहती है और यहीं सबसे ज्यादा मरीज भी आते हैं। वार्डों में दाखिल मरीजों को शौच आदि के लिए पानी की अधिक जरूरत रहती है। इ
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पताल में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए ट्यूबवेल के कनेक्शन में तकनीकी खामी आ गई थी। फ्यूज उड़ गए थे। खामी को दूर करने पर 20 हजार रुपये खर्च हुए हैं। खामी को दूर करवा दिया गया है। पेयजल सप्लाई बहाल हो गई है।

12जेएनडी18 : नागरिक अस्पताल में बंद बोतल का पानी मंगवाकर पीते मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें