फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिघाना की बिजली लाइन में आया फाल्ट

Sun, 03 Mar 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। शनिवार देर शाम को तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश से अलेवा बिजली पावर हाउस से जुड़े बिघाना गांव की बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। इससे सप्लाई रातभर बंद रही। बिना बिजली के उपभोक्ताओं को सुबह के समय जलघर से मिलने वाले पानी से वंचित रहने के अलावा अन्य मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मचारियों के अनुसार तेज हवा के साथ हुई बारिश से लाइन में फाल्ट आ जाने से सप्लाई रात को बंद रही।
विज्ञापन

ग्रामीण उपभोक्ता मनोज, राजेंद्र, अमन, नंद लाल, राजबीर, रामपाल, ईश्वर, अंग्रेज, तेजपाल, दीपक, बलजीत व सुशील कुमार ने बताया कि देर शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली सप्लाई चली गई थी। देर रात तक बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे के साए में रात बिताने को विवश होना पड़ा। इसके अलावा जलघर से मिलने वाली पेयजल सप्लाई से भी ग्रामीणोंं को वंचित रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगूरां बिजली निगम के जेई निशांत ने कहा कि फाल्ट ठीक कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें