फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में होनी चाहिए ट्रक और ऑटो मार्केट : रघुबीर

Fri, 09 Aug 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी08: ट्रक, ऑटो मार्केट में लोगों से मिलते हुए रघुबीर भारद्वाज। संवाद
विज्ञापन
जींद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि जींद पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। इसको एनसीआर में शामिल करने के कारण डीजल वाहनों को 10 साल चलने की अनुमति है। इस कारण वाहन मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है। जींद को एनसीआर से बाहर करना चाहिए और डीजल वाहनों को 15 साल तक चलाने की अनुमति देनी चाहिए। वह वीरवार को ट्रक, ऑटो मार्केट का दौरा कर रहे थे। इस दौरान वाहन मालिकों व चालकाें ने उनके सामने समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मालिकों को वाहन सस्ते ब्याज पर मिलना चाहिए। यह भी एक प्रकार का वर्ग है। इसके लिए भी सरकार को सब्सिडी देनी चाहिए, ताकि यह लोग अपना गुजर-बसर सही प्रकार से कर सकें। भारद्वार ने बताया कि रोहतक रोड पर जो ऑटो ट्रक मार्केट है उसमें कोई भी सुविधा नहीं है। यहां न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही सफाई की। वाहन चलाने वाले चालक जब अपना लाइसेंस बनवाते हैं तो उनको मोटी फीस देनी पड़ती है। इस फीस को भी कम किया जाना चाहिए। इसके अलावा यहां पर ट्रक मार्केट बनानी चाहिए। यहां बड़े उद्योग लगाने की भी जरूरत है ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। हाईवे के साथ उद्योग स्थापित करने से यहां ट्रक मालिकों को भी अच्छा काम मिलेगा। इसके अलावा चालक, ट्रांसपोर्ट व मिस्त्री उद्योग बनाना चाहिए ताकि इनकी समस्याओं को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मिस्त्री, ट्रक मालिक तथा चालकों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ सतीश दलाल, राजेश खांडा, बलवान मलिक, संदीप बंसल, सुमित गर्ग, अजीत सैनी, रामकरण रेढू, कृष्ण मिस्त्री, सतपाल, कुलदीप मौजूद थे।

08जेएनडी08: ट्रक, ऑटो मार्केट में लोगों से मिलते हुए रघुबीर भारद्वाज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें