22जेएनडी07-सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। स्रोत : भाकियू
जींद। बराड़ खेड़ा माइनर से पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे। जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार, जयवीर लोहान, चंद्र बीबीपुर, राजेंद्र पहलवान व अनिल बहबलपुर ने कहा कि माइनर से लगभग एक महीने से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इस कारण बराड़ खेड़ा, किनाना, बहबलपुर, बीबीपुर, बुआना, ईगराह, जामनी, खांडाखेड़ी, धर्म खेड़ी गांव के किसानों की फसल पानी की कमी के कारण सूख रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद