07जेएनडी29: रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते हुए सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल व अन्य।
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला में वीरवार को एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल रहे। विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल व कंडेला गांव के सरपंच प्रतिनिधि अनूप रेढू रहे। शिविर में 115 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। रक्तदाता अपना रक्त देकर दूसरों की जान बचाता है। माैके पर डॉ. सुनील, पंकज, रविंद्र, ज्योति, पारूल, अमित, काजल, शगुन, विशाल, डॉ. अंशुल, विशाल, देवीराम मौजूद रहे। संवाद