23जेएनडी02-रूपगढ़ गांव में ग्रामीणों को जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : स्वयं
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश अनुसार उपस्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनु सिंगरोहा ने कहा कि हमें लड़का-लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने कहा कि गर्भावस्था में बच्चे के लिंग की जांच करवाना एक कानूनी अपराध है। इस अवसर पर कृष्णा, बिमला, गुड्डी, पिंकी, नीलम, कुसुम, रेनू, सुमन, कविता, नेहा और गीता भी मौजूद रहे। संवाद